🪔
Om Jai Lakshmi Mata
Lakshmi
Friday, Diwali, Lakshmi Puja
Diwali
ജനപ്രിയ ക്ഷേത്രങ്ങൾ
69 അവലോകനങ്ങൾ
Translation/transliteration is not available yet in this language. Showing original text.
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥ॐ जय...
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ॐ जय...
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ॐ जय...
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ॐ जय...
जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ॐ जय...
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ॐ जय...
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ॐ जय...
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनंद समाता, पाप नाश हो जाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता...
This Aarti praises Lakshmi and is traditionally recited for devotion, protection, and blessings.
ഓഡിയോ
No uploaded audio is available for this Aarti yet.