🪔
जय गणेश जय गणेश देवा
Ganesh
गणेश पूजा, बुधवार, गणेश चतुर्थी
Ganesh Chaturthi
लोकप्रिय मंदिर
161 समीक्षाएं
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥जय...
एकदन्त दयावन्त, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥जय...
पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥जय...
अंधे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥जय...
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा...
ऑडियो
No uploaded audio is available for this Aarti yet.