🪔
Om Jai Shiv Omkara
Shiva
Monday, Shivaratri, Pradosham, evening puja
Maha Shivaratri
Popular
91 views
Translation/transliteration is not available yet in this language. Showing original text.
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ॐ जय...
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ॐ जय...
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥ॐ जय...
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ॐ जय...
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ॐ जय...
कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥ॐ जय...
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ॐ जय...
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी सुख सम्पति पावे॥ॐ जय शिव ओंकारा...
This Aarti praises Shiva and is traditionally recited for devotion, protection, and blessings.